बालूमाथ: *भाजपा बालूमाथ पूर्वी मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न,बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर*
भाजपा बालूमाथ पूर्वी मंडल कार्यसमिति की बैठक रविवार को मंडल अध्यक्ष अखिलेश भोगता की अध्यक्षता में हुई। बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष अखिलेश भोगता ने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया।