हरलाखी: बाल विकास परियोजना कार्यालय में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत पोषण मेला का किया गया आयोजन
बाल विकास परियोजना कार्यालय हरलाखी में गुरुवार को समेकित बाल विकास विभाग के तत्वावधान में पोषण मेला का आयोजन किया गया। जहां उपस्थित सेविका व सहायिकाओं को नवजात शिशुओं और गर्भवती महिलाओं को कुपोषण से बचाने के तौर-तरीकों के बारे में व्यापक जानकारियां दी गई। कार्यक्रम का उद्घाटन सीडीपीओ पल्लवी कुमारी, एलएस सीमा कुमारी, विन्ध्वासिनी व रूबी कुमारी ने की।