हरलाखी: फूलहर गांव के निकट हरलाखी पुलिस ने 1590 बोतल शराब व चार बाइक किया जब्त, मौके से धंधेबाज हुआ फरार
हरलाखी थाना पुलिस ने फूलहर गांव के निकट गुप्त सूचना के आधार पर 1590 बोतल शराब व चार बाइक जब्त किया। जबकि मौके से धंधेबाज फरार हो गया। हरलाखी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सहनी ने बुधवार को बताया कि इस संबंध में पुलिस ने पीएसआई आदित्य कुमार के प्रतिवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। उन्होंने बताया कि भागने वाले एक शराब धंधेबाज की पहचान पुलिस ने कर ली है।