हरलाखी: होली पर्व को लेकर खिरहर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गयी आयोजित
हरलाखी प्रखंड के खिरहर थाना परिसर में गुरुवार को होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष सुप्रिया कुमारी ने की। बैठक में सभी समुदाय व वर्गो से आपसी भाई चारे के साथ शांतिपूर्वक रंगो का त्योहार होली मनाने की अपील की। साथ ही डीजे बजाने वाले के उपर कड़ी करवाई एवं चुनाव को देखते हुए अचार सहिता का का पालन करने की अपील की।