हरलाखी: बिशौल गांव में बीती रात दो दुकानों में आग लगने से हुई भारी क्षति, हजारों की सम्पति जलकर राख
विशौल गांव में बीती रात देवी चौक स्थित एनएच किनारे जेनरल स्टोर और गैरेज में आग लगने से भारी क्षति हुई है। मिश्रा पान पैलेस एन्ड जेनरल स्टोर के मालिक सुजीत कुमार सुमन उर्फ चिंटू ने बताया कि रात में करीब 9 बजे दुकान बंद करके घर चले गए। उसके बाद कुछ लोगों ने बताया कि दुकान में आग लग गई है। तुरंत दुकान पर पहुंचकर आग बुझाने कक कोशिश की लेकिन आग की लपटें तेज थी।