मध्यप्रदेश के छतरपुर के लिए गर्व का पल घुवारा गांव की बेटी क्रांति गौड़ ने लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में इतिहास रच दिया है।,इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में 5 विकेट लेकर अब उनका नाम लॉर्ड्स के ऑनर बोर्ड पर लिखा जाएगा।,लॉर्ड्स पर पहली बार महिला टेस्ट मैच खेला जा रहा है 10 जुलाई से भारत और इंग्लैंड के बीच 4 दिन का मैच शुरू हुआ है।,क्रांति गौड़ ने पहली पारी में शानदार गेंदबाजी करते हुए 17 ओवर में सिर्फ 37 रन देकर 5 विकेट झटके इस दौरान उन्होंने 7 मेडन ओवर भी फेंके। ,142 साल बाद लॉर्ड्स में महिला टेस्ट हुआ और पहली बार खेलते ही क्रांति ने ऑनर बोर्ड पर जगह पक्की कर ली।,लॉर्ड्स के पवेलियन में लगा ऑनर बोर्ड पर उन्हीं खिलाड़ियों का नाम लिखा जाता है जो टेस्ट या वनडे में शतक लगाते हैं या एक पारी में 5 विकेट लेते हैं।2019 तक यहां सिर्फ पुरुषों के नाम होते थे। MCC ने बाद में महिलाओं को भी शामिल किया। अब क्रांति गौड़ पहली भारतीय महिला तेज गेंदबाज हैं जिनका नाम इस बोर्ड पर दर्ज होगा।,क्रांति के भाई ने कहा कि यह पल हमारे परिवार के साथ-साथ पूरे देश के लिए गर्व का पल है। आज मुझे बहुत खुशी है कि मेरी बहन दुनिया भर में अपने देश का नाम रोशन कर रही है।वही क्रांति के कोच ने कहा कि हर खिलाड़ी का सपना होता है लॉर्ड्स में खेलना। एक कोच का भी सपना होता है उसका खिलाड़ी वहां परफॉर्म करे। आज क्रांति ने 5 विकेट लेकर रिकॉर्ड बना दिया। मैं चाहता हूं वो आगे भी देश का नाम रोशन करे और एक बड़े बॉलर के रूप में स्थापित हो।
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर