छतरपुर बागेश्वर धाम में आयोजित 9 दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए एसपी रजत सकलेचा ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है,पुलिस ने भ्रमण कर प्रवेश-निकास मार्ग, परिक्रमा पथ, कथा पंडाल, पार्किंग और सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया,निरीक्षण के दौरान एसपी सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा,इसी बीच प्रसिद्ध टीवी अभिनेत्री कांची सिंह ने भी महोत्सव में शिरकत की उन्होंने बालाजी महाराज के दर्शन किए, धाम में उमड़ी भक्तो की भीड़ को देखकर कांची बेहद प्रभावित हुईं। उन्होंने कहा कि महाराज जी से पहली बार मिलकर उन्हें छोटी बहन जैसा स्नेह मिला और यहाँ आकर वे बेहद गौरवान्वित महसूस कर रही हैं।
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर
बागेश्वर धाम सरकार