पटियाली: जिनौल गांव में अज्ञात चोरों ने किया घर में चोरी, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी
पटियाली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जिनौल निवासी बृजेश कुमार सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 19/20 जून की रात अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित के अनुसार रात में परिवार के लोग सो रहे थे, तभी चोरों ने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और अलमारी व कमरे में रखे सोने-चांदी के जेवरात तथा कपड़े चोरी कर ले गए।