शाहपुर: शाहपुर की भजन मंडली ने बांधा भक्ति का समां, सलकनपुर धाम यात्रा में माता रानी के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
Shahpur, Betul | Oct 13, 2026 नवरात्रि के पावन पर्व पर मां दुर्गा की भक्ति और आराधना का माहौल चारों ओर देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में शाहपुर की भजन मंडली द्वारा माता रानी के एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी जा रही हैं। सलकनपुर धाम की यात्रा के दौरान शाहपुर की भजन मंडली ने एक पंडाल में भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया।