बरेली: आईडीबीआई बैंक की पहल: सिविल अस्पताल, बरेली को मिली सफाई मशीन और व्हीलचेयर
बरेली के सिविल अस्पताल में मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आईडीबीआई बैंक द्वारा सराहनीय पहल की गई। बैंक की ओर से अस्पताल को एक आधुनिक सफाई मशीन एवं पांच व्हीलचेयर भेंट की गईं। इस सहयोग से अस्पताल की स्वच्छता व्यवस्था बेहतर होगी।