लालगंज: लालगंज में भारत गैस वितरण केंद्र शुरू होने से उपभोक्ताओं को मिली राहत, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के निर्देश पर मिली सुविधा
लालगंज बाजार में भारत गैस वितरण केंद्र शुरू होने से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। अमेरिका ईरान संघर्ष के कारण गैस सिलेंडर की किल्लत का सामना कर रहे उपभोक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा मिली है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट लालगंज महेंद्र सिंह के निर्देश पर शनिवार सुबह 10:00 बजे से लालगंज बाजार में यह वितरण पॉइंट स्थापित किया गया है।