पटना ग्रामीण: जीतन राम मांझी ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, पुलिस पर कोटा पूरा करने का आरोप लगाया
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने शराबबंदी को लेकर एक बार फिर से अपना बयान दिया है। शुक्रवार शाम करीब 5:00 बजे जीतन राम मांझी ने कहा कि जो लोग शराब पीते हैं वह राक्षस होते हैं लेकिन पुलिस पदाधिकारी अपना कोटा पूरा करने के लिए ऐसे लोगों पर कार्रवाई करते हैं जो लोग शराब पीकर या शराब लेकर कहीं आ जा रहे होते हैं।