44 छात्र-छात्राओं को मिला गोल्ड मेडल, 1175 विद्यार्थियों को प्रदान की गई डिग्री ।राज्यपाल ने कहा- किसानों के लिए नई तकनीक विकसित करें, ताकि बढ़े पैदावार ,कृषि के क्षेत्र में भारत बने विश्व में नंबर वन ।
#Samastipur :डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा का पांचवां दीक्षांत समारोह शुक्रवार को विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने विभिन्न संकायों और पाठ्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 44 छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया। वहीं, 1175 विद्यार्थियों को स्नातक, स्नातकोत्तर, पीएचडी सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों की डिग्रियां प्रदान की गईं।
Dalsinghsarai, Samastipur | Nov 20, 2026