मैनपुरी: कोतवाली क्षेत्र से लापता पुत्री की तलाश में दर-दर भटक रहा पीड़ित पिता, एसपी से लगाई मदद की गुहार
बुधवार को कुरावली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता अपनी लापता पुत्री की तलाश की गुहार लगाने मुख्यालय पहुंचा और एसपी से शिकायत की। जिसमें उसने बताया कि उसकी पुत्री 12 फरवरी को मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के एक कॉलेज में गई थी। वहां से एक युवक उसे बहला फुसलाकर कर भगा ले गया। पीड़ित ने थाने में शिकायत की लेकिन सुनवाई न होने पर एसपी से शिकायत की है।