मैनपुरी: कोतवाली क्षेत्र की महिला ने गांव के दबंगों पर लगाया मारपीट करने का आरोप, थाने में सुनवाई नहीं होने पर SP से की शिकायत
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरचंद्रपुर निवासी सुमन पत्नी रघुनाथ सिंह ने बुधवार को मुख्यालय पहुंचकर एसपी से शिकायत की। महिला ने बताया की उसकी दीवार पर गांव के दबंगों द्वारा अश्लील बातें लिखी गई थी। जब उसका विरोध किया गया तो महिला के साथ बुरी तरह मारपीट की गई। वहीं थाने पर सुनवाई नहीं होने पर एसपी से शिकायत की है।