मैनपुरी: कुरावली के ग्राम सोनई में छत से गिरकर व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
कुरावली थाना क्षेत्र के ग्राम सोनई निवासी शेर सिंह पुत्र श्री कृष्ण छत पर खाना खाकर उठे तभी उनका छत से पैर फिसल गया। और वह नीचे गिर गए जिससे उनकी मौत हो गई। परिजनो द्वारा उनको कुरावली अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरो ने उनको मृत घोषित कर दिया। तो वही पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर मैनपुरी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।