बुधवार 4 बजे तक दातागंज क्षेत्र के सभी ब्लॉकों पर ग्राम विकास अधिकारियों का काली पट्टी बांध कर धरना प्रदर्शन जारी रहा है। आपको बता दे कि सभी ग्राम विकास अधिकारी अपनी उपस्थित ऑनलाइन और अन्य विभागों को लेकर सरकार से अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। दातागंज क्षेत्र के समरेर दातागंज उसावां और म्याऊं में सचिवों ने काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन जारी रखा है।