कोल: कमिश्नरी कार्यालय के बाहर मिले चाकू गुदे शव की पहचान शाकिर के रूप में हुई, हत्या कर शव फेंकने का आरोप
Koil, Aligarh | May 6, 2025 कमिश्नरी कार्यालय के बाहर मिले चाकू गुदे शव की मंगलवार को पहचान हो गई है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय शाकिर के रूप में हुई है। रविवार को शाकिर काम करने गया था और वापस नहीं लौटा। सोमवार सुबह उसका शव कमिश्नरी कार्यालय के गेट पर पड़ा मिला था। पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी थी जिसके बाद मंगलवार को उसकी पहचान हुई है।