लैलूंगा: रायगढ़ में जनजातीय लोक संस्कृति का भव्य रंग, सातों विकासखंडों के कर्मा नृत्य दलों ने बिखेरी छटा
रायगढ़ में जनजातीय लोक संस्कृति का उत्सव, सातों विकासखंडों के कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा। कर्मा नृत्य प्रतियोगिता में लैलूंगा के मोहनीपुरी चंवरपुर और लोक कला नृत्य प्रतियोगिता में घरघोड़ा के कोटरीमाल दल ने प्रथम स्थान हासिल किया। महोत्सव में प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान भी किया गया।