जहानाबाद: महिला बोगी में यात्रा कर रहे 10 पुरुष और चेन पुलिंग करने वाला युवक गिरफ्तार
पटना-गया रेलखंड पर आरपीएफ ने सघन छापेमारी अभियान चलाते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले यात्रियों पर कार्रवाई की। अभियान के दौरान महिला बोगी में यात्रा कर रहे दस पुरुष यात्रियों को पकड़ा गया, व इंटरसिटी एक्सप्रेस में चेन पुलिंग करते एक युवक को तरेगना स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। आरपीएफ प्रभारी प्रदीप कुमार यादव ने शनिवार दिन में करीब 12 बजे बताया कि सभी आरोपि