कटिहार: कदवा थाना पुलिस ने 33 मवेशियों से लदे ट्रक के साथ चार तस्करों को किया गिरफ्तार, SP वैभव शर्मा ने दी जानकारी
कदवा थाना पुलिस ने ट्रक पर लदे 33 मवेशियों के साथ चार मवेशी तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में SP वैभव शर्मा ने समाहरणालय में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार मवेशी तस्करों को आगे की कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है। यह मामला शाम साढ़े सात बजे का हैं । फिलहाल , पुलिस ने पूरे मामले की जाँच शुरू कर दी है ।