कटिहार: बेलदारी गांव में दूसरी शादी को लेकर विवाहिता की हत्या, पिता ने दामाद और ससुराल पक्ष पर लगाया आरोप
गुरुवार की दोपहर 12 बजे एक महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने परिजन सदर अस्पताल पहुंचे थे। जिसकी मौत ससुराल में हुई थी। घटना के बारे में मृतिका पूजा देवी के पिता जयलाश महतो ने बताया कि उनका घर पूर्णिया जिले में है। उनका दामाद बबलू महतो दूसरी औरत से शादी करना चाह रहे थे जिसका विरोध करने पर उनकी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी।