कटिहार: पागलबाड़ी गांव में हत्याकांड का खुलासा, कटिहार पुलिस ने 8 घंटे में किया मामला सुलझाया, एसपी ने दी जानकारी
मनिहारी थाना क्षेत्र के नारायणपुर पंचायत अंतर्गत पागल बारी गांव में बुधवार की रात एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। जिसका कटिहार पुलिस ने खुलासा कर दिया है। गुरुवार की शाम 6:30 बजे एसपी वैभव शर्मा ने प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी दी है। उन्होंने कहा खुटा गारने के विवाद में चचेरे भाई ने ही भाई की गोली मारकर हत्या की थी।