मोहनलालगंज: जमीन बेचने के विवाद में भाई ने ईंट से कूचकर की हत्या, शव कुएं में फेंका
नगराम थाना क्षेत्र के समेसी गांव में जमीन बेचने के विवाद में एक भाई ने दूसरे की ईंट से सिर कूचकर हत्या कर दी। इसके बाद शव पास के कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपी रामऔतार (45) को गिरफ्तार कर लिया।