जतारा: जतारा बाईपास पर 'ऑपरेशन खंभा चोर' फेल, 16 चक्का ट्रक-क्रेन सहित 4 आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार!
जतारा बाईपास पर लोहे के खंभे चोरी करते हुए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मौके से एक 16 चक्का ट्रक और क्रेन मशीन भी जब्त की गई है।पुलिस को लगातार क्षेत्र में खंभे चोरी होने की शिकायतें मिल रही थीं। सूचना के आधार पर टीम ने दबिश दी, जहां आरोपी खंभों को वाहन में लोड करते पकड़े गए। घेराबंदी कर सभी को मौके से दबोचा।