बल्देवगढ़: बनपुरा खुर्द की शासकीय माध्यमिक शाला में ध्वजारोहण के दौरान डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के चित्र को लेकर विवाद
शासकीय माध्यमिक शाला बनपुरा खुर्द में ध्वजारोहण के समय डॉ. भीमराव अंबेडकर जी का छायाचित्र नहीं लगाने पर विवाद हो गया।और अहिरवार समाज के लोगों ने थाना में पहुंचकर पुलिस को बताया कि छायाचित्र नहीं लगाने की बात पर विवाद हो गया।जिसमें अहिरवार समाज के लोगों के साथ शिक्षक शिक्षिकाओ के द्वारा जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया।जिस पर पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई।