बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया
बल्देवगढ़ नगर में गणतंत्र दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हर्षौल्लास और धूमधाम से मनाया गया।जिसमें समस्त स्कूली छात्र-छात्राएं सुबह 8:00 बजे नगर परिषद प्रांगण पहुंचे जहां पर शालिनी विश्व दीपक मिश्रा के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद नगर के स्वामी विवेकानंद मिनी खेल स्टेडियम में सामूहिक ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।