टीकमगढ़: कोतवाली रोड पर 4 पहिया वाहन की टक्कर से महिला हुई घायल, शिकायत के आधार पर मामला दर्ज
टीकमगढ़ कोतवाली रोड पर एक महिला सड़क हादसे का शिकार हो गई। महिला का नाम अंजली अहिरवार निवासी बड़ौरा गांव बताया गया है। महिला के परिजन ने बताया कि महिला अपने पति के साथ बडौरा से टीकमगढ़ जा रही थी, रास्ते में कोतवाली रोड पर एक चार पहिया वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे महिला घायल हो गई।