लोहरदगा: लोहरदगा नगर क्षेत्र में कहीं गंदगी नहीं दिखनी चाहिए, साफ-सफाई को प्राथमिकता दें: उपायुक्त संदीप कुमार मीना
लोहरदगा उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने शनिवार दोपहर लगभग 1:30 बजे समाहरणालय सभाकक्ष में नगर परिषद की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने नगर क्षेत्र में नियमित साफ-सफाई, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण एवं कचरा उठाव की व्यवस्था को और सुदृढ़ करने का निर्देश दिया।