बड़ी ब्रेकिंग कालपी के मुख्य बाजार में महिला से चेन स्नैचिंग, चौकी से चंद कदम दूर वारदात!
कालपी नगर के मुख्य बाजार में शुक्रवार शाम करीब 7 बजे एक महिला से कथित रूप से चेन छीनने की घटना सामने आई है।
मिली जानकारी के अनुसार, नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में कार्यरत लिपिक अर्जुन प्रसाद मौर्य की पत्नी सब्जी खरीदने के लिए पैदल बाजार जा रही थीं।
इसी दौरान बाइक सवार एक युवक उनके गले से सोने की चेन झपटकर टरननगंज की ओर फरार हो गया।
घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।
सूचना मिलने पर पुलिस भी कुछ देर बाद घटनास्थल पर पहुंची और जानकारी जुटानी शुरू की।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब चौकी से चंद कदम की दूरी पर महिला सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता खुद को कितना सुरक्षित माने?
क्या बाजार में पुलिस गश्त सिर्फ कागजों तक सीमित है?
क्या सीसीटीवी कैमरों से आरोपी की पहचान हो पाएगी?
क्या पुलिस इस बाइक सवार बदमाश को जल्द गिरफ्तार कर पाएगी या यह मामला भी फाइलों में दब जाएगा?
फिलहाल यह खबर प्रत्यक्षदर्शियों, स्थानीय लोगों और उपलब्ध वीडियो के आधार पर तैयार की गई है।
घटना की वास्तविक स्थिति और तथ्यों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
Jalaun, Jalaun | Jun 26, 2026