ईचागढ़: ईचागढ़ राजवाड़ी में 151 साल से दुर्गा पूजा
ईचागढ़ राजबाड़ी में शनिवार को महासप्तमी पूजा हुई।यहां 1875 से यानी 151 वर्षों से दुर्गा पूजा हो रही है।शनिवार दोपहर 3 बजे जानकारी दि गई कि इसकी शुरुआत राजा स्व.उदय आदित्य देव ने की थी। अब उनके वंशज प्रशांत कुमार आदित्यदेव परंपरा निभा रहे हैं।पहले अष्टमी पर 75 बकरों की बलि दी जाती थी,अब 75 किलो लड्डू का भोग लगता है।