आमला: पूर्व विधायक चेतराम मानेकर को नम आंखों से अंतिम विदाई, भाजपा कार्यालय में अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब
Amla, Betul | Nov 3, 2026 आमला के पूर्व विधायक चेतराम मानेकर को मंगलवार को गमगीन माहौल में अंतिम विदाई दी गई। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। अंतिम विदाई के दौरान निकाली गई शोभायात्रा में भारतीय जनता पार्टी के बड़ी संख्या में पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने नम आंखों से अपने लोकप्रिय नेता को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।