भरनो: भरनो प्रखंड के तुरीअम्बा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में NQAS टीम का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता जाँची
Bharno, Gumla | Apr 17, 2026 भरनो प्रखंड के तुरीअम्बा गांव स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में शुक्रवार को नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (NQAS) की दिल्ली टीम द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता,योजनाओं के क्रियान्वयन और जमीनी स्तर पर कार्य की स्थिति का गहन मूल्यांकन किया गया।निरीक्षण टीम में डॉ. शेखर लाल प्रधान,डॉ. आशुतोष मिश्रा शामिल थे।