पुलिस हिरासत से रिहा हुए देवेंद्र नाथ महतो, समर्थकों में खुशी की लहर
रांची/लातेहार: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो को पुलिस हिरासत से रिहा कर दिया गया है। उन्हें रविवार दोपहर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने और आवश्यक शर्तों के बाद छोड़ा गया।
देवेंद्र नाथ महतो को सीसीएल लातेहार के मगध परियोजना क्षेत्र में चल रहे आंदोलन के दौरान हिरासत में लिया गया था। उनकी गिरफ्तारी के बाद बड़ी संख्या में समर्थक और ग्रामीण बालूमाथ थाना पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। लगातार बढ़ते दबाव के बीच आखिरकार उन्हें रिहा कर दिया गया।
रिहाई के बाद समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। देवेंद्र नाथ महतो ने अपने समर्थकों के साथ बालूमाथ चौक पहुंचकर स्वर्गीय रामकुमार भगत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
रांची पहुंचने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि लातेहार के मगध परियोजना क्षेत्र में लंबे समय से अवैध उत्खनन और अनियमित परिवहन की शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण बने जलाशय में डूबने से तीन बच्चों की मौत हुई, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि मृतक परिवारों को न्याय और उचित मुआवजा दिलाने के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा। साथ ही क्षेत्र की समस्याओं के स्थायी समाधान और दोषियों पर कार्रवाई की मांग भी की।
#DevendraNathMahato
#JLKM
#LateharNews
#CCLNews
#JharkhandNews
#Balumath
#MagadhProject
#BreakingNews
#TrendingNews
#ViralNews
#CoalMining
#JharkhandPolitics
#JusticeForVictims
#LatestUpdate
#RanchiNews
#JharkhandUpdate
#NewsUpdate
#PoliticalNews
#SupportersProtest
#ViralPost