गुन्नौर: कस्बा गवां में पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ
रजपुरा थाना क्षेत्र के कस्बा गवां में पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मारपीट किस कारण हुई, इसकी अभी तक जानकारी नहीं हो सकी है। मारपीट का वीडियो गुरुवार सुबह करीब 9 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।