भिनगा: सोनपुर और पारावन से पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 2 अदद नाजायज चाकू भी हुआ बरामद
थाना सिरसिया पुलिस ने एक अभियुक्त जिलेदार पुत्र जमुई निवासी सोनपुर थाना सिरसिया जनपद श्रावस्ती को गिरफ्तार किया है।वहीं थाना कोतवाली भिनगा पुलिस ने अभियुक्त मोहम्मद इस्लाम उर्फ दद्दू पुत्र चूही निवासी पारावन थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती को गिरफ्तार किया है। वहीं गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध दोनों थानों पर आर्म्स अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है।