कैराना: कांधला क्षेत्र के डुंडूखेड़ा गांव में पटाखे छोड़ने को लेकर हुई मारपीट, महिला समेत तीन लोग हुए घायल
कांधला थाना क्षेत्र के गांव डुंडूखेड़ा में मारपीट की गई है। ओमपाल नामक व्यक्ति ने बताया कि कुछ लोग उनके घर के बाहर पटाखे छुड़ा रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट कर दी, जिस कारण महिला सहित तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह मामला रविवार देर रात का बताया गया है, हालांकि सोमवार की प्रातः पीड़ित पक्ष थाने में पहुंचा और घटना के संबंध में पुलिस को अवगत कराया।