बिंदकी: दरियापुर गांव में खेत गए किसान को जहरीले कीड़े ने काटा, हुई मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी किसान कल्लू उम्र लगभग 65 वर्ष पुत्र स्वर्गीय मंगली प्रसाद अपने खेतों की ओर गए थे। तभी किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया जिससे मौत हो गई। जीवित रहने की आशा पर रविवार को दिन में करीब 1:30 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहा पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया शव पीएम के लिए भेजा गया।