हुज़ूर: नाइट ड्यूटी पर जा रहे पति ने पत्नी को एक युवक के साथ मोमोज खाते देखा, मौके पर हुआ विवाद, घटना का वीडियो आया सामने
Huzur, Bhopal | Aug 15, 2026 राजधानी भोपाल में 'पति, पत्नी और वो' से जुड़ा एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। नाइट ड्यूटी पर जा रहे एक पति ने रास्ते में अपनी पत्नी को एक युवक के साथ मोमोज खाते देख लिया। पत्नी को युवक के साथ देखकर पति ने दोनों से पूछताछ की। इसके बाद मौके पर ही पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।