#अलीगढ़ में देश बचाओ मोर्चा का किसान सम्मेलन संपन्न, भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर किसानों के हितों की सुरक्षा की उठी मांग, 14 नवंबर को CM योगी का पुतला फूंकेंगे सुनील चौधरी।अलीगढ़। दिल्ली हाईवे स्थित चिकावटी के निकट आरएन सेवा सदन में भारतीय किसान यूनियन सुनील के नेतृत्व में देश बचाओ मोर्चा का किसान सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन में भाकियू चढूनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी समेत कई राज्यों के किसान नेता शामिल हुए। भारत-अमेरिका ट्रेड डील में किसानों और पशुपालकों के हितों की सुरक्षा का मुद्दा प्रमुखता से उठा। गुरनाम सिंह चढूनी ने सरकार पर किसान मुद्दों से भटकने का आरोप लगाया। वहीं, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी ने अमेरिकी दबाव में किसान विरोधी ट्रेड डील न करने की मांग की। उन्होंने 14 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंकने का ऐलान किया।
#Aligarh #KisanSammelan #DeshBachaoMorcha #SunilChaudhary #GurnamSinghChadhuni #FarmersProtest #AligarhDailyNews
Koil, Aligarh | Nov 13, 2026