तमकुही राज: तमकुहीराज तहसील मुख्यालय पर आवासीय पट्टे के लिए मुसहर महिलाओं ने किया प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा पत्रक
दुदही ब्लाक के गांव मंझरिया के दर्जनों मुसहर महिलाओं ने आवासीय पट्टे की जमीन की मांग को लेकर तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर एसडीएम ऋषभ देवराज पुण्डीर को पत्रक सौंप कार्रवाई की मांग की है। मुसहर महिलाओं का आरोप है कि आज वह तीसरी बार प्रदर्शन कर रही। हर बार उन्हें आश्वासन देकर भेज दिया जाता है।