तमकुही राज: माधोपुर फोरलेन पर तेज रफ्तार लग्जरी कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल किया गया रेफर
तमकुहीराज थाना क्षेत्र के फोरलेन पर स्थित माधोपुर बुजुर्ग के सामने एक तेज रफ्तार लग्जरी कार ने बाइक सवार बुजुर्ग को टक्कर मारकर फरार हो गया। सूचना पर पहुँचे एनएचएआई के एम्बुलेंस कर्मियों ने घायल बुजुर्ग जालिम अंसारी उम्र 65 वर्ष पुत्र सरल अंसारी निवासी मेहदीया थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर को सीएचसी तमकुहीराज पहुँचाया। चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।