तमकुही राज: विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में बच्ची के साथ हुआ दुष्कर्म, आरोपी को हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुटी पुलिस
विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना वायरल हो रही है, जहां एक वर्षीय दुधमुंही बच्ची के साथ हैवानियत की गई। आरोपी दरिंदे ने खेलाने के बहाने अबोध बच्ची को अपने घर में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुटी हुई है।