धामपुर: नहटौर ब्लॉक परिसर में भाकियू सरपंच की बैठक में बिलाई शुगर मिल के गन्ना बकाया भुगतान को शीघ्र दिलाने की मांग
Dhampur, Bijnor | Nov 18, 2025 मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे नहटौर ब्लॉक परिसर में भारतीय किसान यूनियन सरपंच की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें वक्ताओं ने बिलाई शुगर मिल के गन्ना बकाया भुगतान को शीघ्र दिलाए जाने,निराश्रित गोवंशो को पकड़वाए जाने,गुलदारो को शीघ्र पकड़वाए जाने आदि की मांगो को लेकर खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।लवी चौधरी युवा प्रदेश अध्यक्ष आदि मौजूद रहे।