रायपुर रानी: घर में अफीम की खेती करने वाले ट्रक चालक के खिलाफ रायपुर रानी पुलिस थाना में मामला हुआ दर्ज
रायपुर रानी पुलिस थाना में आज मामला दर्ज किया गया है, जिसमें घर में अफीम की खेती करने वाले ट्रक चालक जगपाल सिंह पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। रायपुर रानी पुलिस थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह ने बताया कि सीएम फ्लाइंग की टीम की शिकायत के बाद यह मामला दर्ज किया गया है।