रायपुर रानी: पिंजौर शहर की मार्केट में किसानों ने अपनी मांगों को लेकर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
अपनी मांगों को लेकर किसानों और जमीदारों ने यादविन्द्रा गार्डन पिंजौर से लेकर बस स्टॉप और नालागढ़ रोड तक पैदल रोड प्रदर्शन करते हुए केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों का यह रोज प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा। सभी किसानों ने हाथों में झंडे ले रखे थे और अपनी मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन कर रहे थे।