रायपुर रानी: गांव रत्ताटिब्बी से बधौर जाने वाली सड़क पर स्थित खेत व दवा कंपनी का गेट हुआ चोरी, पुलिस ने दर्ज किया मामला
रायपुर रानी पुलिस थाना में आज एक मामला दर्ज किया गया है। जिसमें शिकायत करता राज अग्रवाल के द्वारा बताया गया है कि गांव रत्ताटिब्बी से बधौर जाने वाली सड़क पर मेरे खेत व दवा कम्पनी हैं। जहां से अज्ञात चोर के द्वारा लोहे का गेट चोरी किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।