रायपुर रानी: अधिकारी ठेकेदारों के हाथों में कठपुतली बनकर काम कर रहे हैं, रायपुर रानी में बोले विधायक प्रदीप चौधरी
सड़कों को उखाड़ कर आगे निर्माण शुरू नही करना ठेकेदारों और सरकार की बड़ी लापरवाही है। जिसका खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है। सड़कों को लेकर लोगों में इतना ज्यादा रोष है की लोग विरोध के लिए सड़कों पर उतर रहे है। उक्त शब्द कालका से कांग्रेस पार्टी के विधायक प्रदीप चौधरी ने आज रायपुर रानी में कहें।