रायपुर रानी: लोहे का सामान चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को मौली पुलिस चौकी पुलिस टीम के द्वारा मौली से किया गया गिरफ्तार
मौली पुलिस चौकी इंचार्ज सिंह राज की टीम के द्वारा मंगलवार को लोहे का सामान चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को नाकाबंदी के दौरान मौली से गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस के द्वारा कई चोरी की वारदातों का खुलासा किया गया है। पुलिस ने आरोपियों का एक दिन का पुलिस रिमांड भी लिया गया है।