भिंड: भाजपा जिला अध्यक्ष ने सेवा संकल्प अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय टोली का गठन किया
Bhind, Bhind | Aug 27, 2026 भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र नरवरिया द्वारा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक मनाए जाने वाले सेवा संकल्प अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु गुरुवार को 8 बजे जिला स्तरीय टोली का गठन किया है।जिसमें ओपीएस भदौरिया को संयोजक तथा अमरीश शर्मा,श्रीमती पिंकी शर्मा,श्रीमती सरोज बघेल, शैलेंद्र रितोरिया,पुष्पेंद्र गुर्जर को सह संयोजक बनाया।